संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की ब्रजेश पाठक से मुलाकात
कर्मचारियों के ट्रांसफर मसले पर उपमुख्यमंत्री को भ्रमित किया गया ,
-संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की ब्रजेश पाठक से मुलाकात
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय मंत्री के साथ ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। इस मौके पर प्रतिनिधिमण्डल की ओर से अपनी समस्याओं को रखा गया, इनमें मुख्य रूप से स्थानांतरण, वेतन विसंगति, कोविड कर्मचारी, अप्रेजल का विषय रखा गया ।यह जानकारी देते हुए योगेश उपाध्याय ने बताया कि स्थानांतरण के विषय पर उप मुख्यमंत्री को विभाग द्वारा सूचना दी गयी थी कि भारत सरकार द्वारा रोक लगायी गयी है। योगेश ने बताया कि इस विषय में उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि भारत सरकार द्वारा नही उत्तर प्रदेश एनएचएम कार्यालय से जानबूझ कर स्थानांतरण न करने का प्रयास है। योगेश ने बताया कि इस बात को उपमुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान में लिया गया है।
प्रतिनिधि मण्डल में योगेश उपाध्याय के साथ संघ के प्रदेश सचिव प्रवीण यादव, जिला अध्यक्ष लखनऊ डा अभयानंद भी उपस्थित रहे ।
News Link : https://sehattimes.com/was-the-deputy-chief-minister-misled-on-the-issue-of-transfer-of-employees/47478
Fatal error: Uncaught Error: Call to undefined function file_exits() in /home/jnhmunion/domains/jnhmunion.org/public_html/news-and-event-zoom.php:106
Stack trace:
#0 {main}
thrown in /home/jnhmunion/domains/jnhmunion.org/public_html/news-and-event-zoom.php on line 106